होटल ब्रजवासी रॉयल में आयोजित होगा समारोह, तैयारियां पूर्ण
मथुरा। तीस मई को उपजा शताब्दी समारोह एवं गणेश शंकर विद्यार्थी की याद में पत्रकारिता दिवस पर एक संगोष्ठी आयोजित की जायेगी। समारोह में प्रदेश के केबिनेट मंत्री मनोज पाण्डेय, हाईकोर्ट के पूर्व जज एसएस कुलश्रेष्ठ, एनयूजेआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष रासबिहारी तथा उप्र राज्यस्तरीय मान्यता प्राप्त संवाद समिति के अध्यक्ष हेमंत तिवारी भी भाग लेंगे। आधुनिक दौर में पत्रकारिता कार्य चुनौतीपूर्ण है, इस संबंध में सुझावों पर विचार होगा। पत्रकारिता की आगे दिशा-दशा क्या होगी, इस पर चर्चा होगी। उप्र जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष व ब्रज प्रेस क्लब अध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट ने बताया कि कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के मंत्री, जिले के सभी दलों के जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी, समाज के सभी क्षेत्रों के गणमान्य नागरिक आमंत्रित हैं। श्री उपमन्यु ने बताया कि समारोह 30 मई को होटल ब्रजवासी रॉयल में उपजा शताब्दी समारोह एवं पत्रकारिता दिवस पर आयोजित संगोष्ठी 10 बजे से प्रारंभ होगी। समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों को सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने सभी इलैक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के सभी पत्रकारबंधुओं से कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।





