मथुरा। ब्रज मंडल क्षत्रिय राजपूत महासभा चैहान धार के आव्हान पर हिन्दू सम्राट पृथ्वीराज चैहान की जयन्ती 15 मई को दोपहर 12 बजे से हरहा देवी मन्दिर फरह के प्रांगण में मनाई जायेगी। जयन्ती के बारे में जानकारी देते हुए मोहन सिंह राजपूत ने बताया कि इस अवसर पर उनके जीवन पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया हैं। इसी के साथ कस्वें में प्थ्वीराज चैहान की एक भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी। श्री राजपूत व चैहान धार के अध्यक्ष जवाहर सिंह चैहान ने सभी राजनैतिक व समाजिक संगठनों के पदाधिकारियों तथा समर्थकों से भाग लेने की अपील की हैं। उन्होंने बताया कि किसानों को मुआवजा दिये जाने की माॅग को लेकर राष्ट्रीय लोकदल द्वारा जिला मुख्यालय पर चलाये जा रहें अनिश्चत कालीन धरना प्रदर्शन का महासभा पूर्ण रूप से समर्थन करती हैं।





