ब्रज विकास बोर्ड की बिना अनुमति के जिले में नहीं होगा कोई भी विकास कार्य

विकास प्राधिकरण सभागार में प्रदेश के आवास प्रमुख सचिव सदाकांत शुक्ल एवं डीएम राजेश कुमार विभागों के साथ बैठक लेते हुए 

प्रदेश के प्रमुख सचिव आवास सदाकांत ने एमवीडीए सभागार में देश प्रजेंन्टेशन

मथुरा। ब्रज के सुनियोजित विकास के लिए गठित ब्रज विकास बोर्ड को गत दिनों विधान सभा में अनुमति मिलने के बाद आज विभिन्न विभागों की उपस्थिति में आवास विकास के प्रमुख सचिव सदाकांत शुक्ल ने सैद्धांतिक स्वीकृति की घोषणा की। हृदय योजना के तहत गठित यह बोर्ड सभी विभागों के साथ समन्वय बनाकर ब्रज विकास के लिए काम करेगा। ब्रज क्षेत्र में किसी भी विकास कार्य कराने से पूर्व उक्त बोर्ड से अनुमति लेना आवश्यक होगा। 

आज बृहस्पतिवार मथुरा आए प्रमुख सचिव सदाकांत शुक्ल ने विकास प्राधिकरण सभागार में बैठक के दौरान बताया कि पूर्व में अलग-अलग विभागों द्वारा कराए जा रहे कार्यों के चलते ब्रज का सुनियोजित विकास नहीं हो पा रहा था, इसी के दृष्टिगत इस बोर्ड की स्थापना की गई है। बैठक में विप्रा उपाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सिंह ने बताया कि एमवीडीए द्वारा छटीकरा से यमुना ब्रिज वृंदावन तक प्रस्तावित 30 मीटर सड़क पीडब्ल्यूडी के सहयोग से बनाई जा रही है। जिसमें साढ़े छह किमी पीडब्ल्यूडी व शेष सड़क एमवीडीए द्वारा बनाई जाएगी। उक्त सड़क का निर्माण दिल्ली से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए कराया जा रहा है। इसके अलावा जैंत चैकी से गरूण गोविन्द मंदिर वाला एप्रोव मार्ग का निर्माण किया जा रहा है। बसाना टाउन एरिया को एमवीडीए क्षेत्र में सम्मिलित किए जाने को प्रमुख सचिव ने हरी झंडी दे दी है। वृंदावन में मल्टी स्टोरी पार्क को सेकेण्ड फ्लोर तक बनाने के लिए चार से पांच करोड़ रुपए की सैद्धांतिक स्वीकृति भी प्रमुख सचिव श्री शुक्ल ने दी है। गोवर्धन में पार्किंग, शौचालय सहित आउटर रिंग रोड के लिए भी एमवीडीए ने योजना तैयार की है। इससे पूर्व विभिन्न विभागों ने बोर्ड के तहत कराए जाने वाले प्रस्तावित विकास कार्यों का प्रेजेन्टेशन दिया। बैठक में प्रमुख रूप से जिलाधिकारी राजेश कुमार, विप्रा सचिव चन्द्र प्रकाश सिंह मौजूद रहे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti