मथुरा। निरंकारी मिशन के विश्व व्यापी ‘मुक्ति पर्व’ मथुरा में भी छाया रहा। इस मौके पर हाइवे नवादा स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में आयोजित सत्संग में निरंकारी भक्तों ने उन ब्रह्मलीन सन्तों को नमन किया, जिन्होंने लाखों भटकी रूहों को मुक्ति प्रदान की। इस अवसर पर आगरा से आये निरंकारी प्रचारक संत ईश्वरदास नानकवानी ने संगत को सम्बोधित करते हुए कहा कि बार-बार जन्म लेना और मरना , यह 84 लाख योनियों का एक चक्रव्युह है, इस आवागमन के चक्कर से हर कोई मुक्त होना चाहता है। 84 लाख योनियों में एक मनुष्य जन्म ही वह अवसर है जब हम सत्गुरू की कृपा से ब्रह्मतत्व से जुड़कर मुक्ति को पा सकते है। इस अवसर पर जिला संयोजक हरविन्द्र कुमार, मोहनसिंह, लोहरेसिंह, संतोष चैधरी, भगवतीप्रसाद, बहन विश्नी, हरदेवी इसरानी, किशोर ‘स्वण’ तथा आगरा से आये अशोक, किशोर, पुनम, मधु ने सभी ब्रह्मलीन सन्तों को याद कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। संचालन एस.के.रावत ने किया और जिला संयोजक हरविन्द्र कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया।





