ब्राम्हण महासभा के जिलाध्यक्ष बनने पर पूरन कौशिक का जोरदार स्वागत

जतीपुरा में बैैठक कर सर्व ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष पूरन कौशिक का स्वागत करते समाज के लोग

मथुरा। पूरन चन्द्र कौशिक के सर्व ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष बनने पर प्रथम बार श्री गिर्राज मुखर बिन्द जतीपुरा पहुंचे। जहां जतीपुरा के ब्राम्हण समाज ने पूरे उत्साह से स्वागत किया। पूरन कौशिक पैदल ही बाजार में होते हुए श्री गिर्राज जी के दर्शन को गए। रास्ते में सभी दुकानदारों और ग्रामीणो ने उनका दुपटटा व माला पहना कर स्वागत किया। मंदिर के सेवायतों ने प्रसादी दुपट्टा पहना कर आशीर्वाद दिया। इसके बाद गिर्राज बाग में पं0 दाऊ दयाल शर्मा ने आपने सहयोगियों के साथ मिलकर एक बैठक आयोजित की। जिसकी अध्यक्षता पं0 राधेश्याम नेताजी ने की और संचालन लक्ष्मी नारायण कौशिक ने किया बैठक में जिला अध्यक्ष का बुजुर्ग व युवाओं ने दुपट्टा, माला व पगड़ी पहना कर स्वागत किया। सर्व ब्राम्हण महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता खगोल भरद्वाज, युवा इकाई के जिला आध्यक्ष यतेन्द्र मुकदम का भी समाज ने स्वागत किया। खगोल भारद्वाज ने कहा की पूरन कौशिक को सैकड़ों की सूची में से चुना गया है। हमने उन के द्वारा किये जा रहे समाज हित के कार्यों को देख कर ही इनको समाज की जिम्मेदारी दी है। ओम प्रकाश शर्मा ने कहा राजनैतिक पार्टियां अपने हित साध कर ब्राह्मणो को अलग थलग छोड़ देती है हमें अपने आपसी मतभेद भुला कर ब्राम्हण हित में कार्य करना चाहिए। राम प्रोहित ने कहा ब्राम्हण के बिना कोई राजा राज्य नहीं कर सकता। इसका इतिहास गवाह है। श्याम सुन्दर शर्मा ने कहा हमें दलगत राजनीति से ऊपर उठकर ब्राम्हण एकता के लिए प्रयास करने चाहिए। यतेन्द्र मुकद्दम, भारत कटारा, राकेश शर्मा आदि लोगों ने भी विचार व्यक्त किये।

अन्त में जिला आध्यक्ष पूरन कौशिक ने कहा अपनो के द्वारा किये गए  अभिनन्दन का अर्थ है कि दुनिया में चाहे तुम कितना भी ऊँचा स्थान प्राप्त कर लो लेकिन यहाँ अभी तुम नंदन हो अर्थात बालक हो तो में आपका बालक हूँ अगर में कर्म और वचन से ब्राम्हणत्व से भटकता नजर आऊ तो आप मेरा कान पकड़ कर निकाल देना में ब्राम्हण समाज के द्वारा दी गयी इस जिम्मेदारी का कर्म, वचन और तन, मन, धन से निर्वाह करूँगा इसके लिए मुझे आपके सहयोग और आशीर्वाद की आवश्यकता है। इसके साथ ही समस्त समाज ने हाथ उठाकर ध्वनि मत से समर्थन का अश्वासन दिया कार्यक्रम के समापन पर राधेश्याम नेताजी ने सभी को धन्यवाद दिया इस अवशर पर दाऊदयाल शर्मा, हरी बाबू कटारा, दिलीप कौशिक, सोनू, गणेश पहलवान, गोकुल प्रोहित, विष्णु, मुकेश, योगेश गोविन्द कौशिक बटुक कौशिक, भारत कौशिक आदि विप्र बंधू उपस्थित थे।

------------------------------------------


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti