खण्ड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपते धरनाकारी भाजपाई
गोवर्धन। गोवर्धन विकास खण्ड कार्यालय पर पर आज भारतीय जनता पार्टी के सैंकड़ों कार्यकर्ताओ ने किसानों को उचित मुआवजा दिलाय जाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं ने इस मौके पर खण्ड विकास अधिकरी को भाजपाईयों ने जिलाधिकारी राजेश कुमार के नाम ज्ञापन सौंपा। भाजपा कार्यकर्ताओं की मांग थी कि किसानों के सभी प्र्कार के कर्ज माफ किये जाये। सरकारी कर्मचारी किसानों के नुकसान की सही रिपोर्टें सरकार को दे। किसानों के अस्सी प्रतिशत नुकसान को स्वीकार करें। इस दौरान धरना प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे भाजपा के पूर्व प्रत्याशी ठा0 कारिन्दा सिंह ने कहा कि यदि सरकार किसान हितों की बात नहीं मानेगी तो भाजपा व्यापक स्तर पर आन्दोलन करने को बाध्य होगी। वहीं भाजपा देहात मण्डल के अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र सिंह राणा ने क्षेत्र के सभी भाजपाईयों और किसान भाईयों के साथ धरना प्रदर्शन को सफल बनाने का आश्वासन दिया। धरना प्रदर्शन में भाजापा के सैंकड़ों नेताओ ने भाग लिया। इस मौके पर गोवर्धन देहात मण्डल के महामंत्री श्याम सुन्दर उपाध्याय ने कहा की केन्द्र सरकार किसानो के हित के लिए बहुत राशि देती है। लेकिन राज्य सरकार के कर्मचारी किसानों के नुकसान की सही रिपोर्टं सरकार को नही देते है। हमारे किसानों का दैवीय आपदा के चलते अस्सी प्रतिशत तक नुकसान हुआ है और हम इसकी भरपायी करवा कर ही दम लेंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डा0 डीपी गोयल, ठा0 महीपाल सिंह, चै0 प्रणतपाल सिंह, ओम प्रकाश सिंह, श्याम सिंह अहेरिया, अजय कुमार पोईया, राजेश चैधरी, त्रिलोकी नाथ शर्मा, किशन सिंह, जुगल पटेल, भरत सिंह, हीरा सिंह चैधरी, भूरी मास्टर, पप्पू प्रधान, दाउ जी गौड़, कैप्टन लाल सिंह आदि उपस्थित थे।






Related Items
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अब नहीं हैं, लेकिन...!
बर्बरीक की वीर कहानी को याद दिलाता है श्री खाटू श्याम मन्दिर