नंदगांव ब्लॉक पर मतदान कर्मी को दिशा निर्देश देते जिलाधिकारी राजेश कुमार
-मतदानकर्मियों को रवाना करने डीएम पहुंचे नन्दगांव
मथुरा। प्रधानी चुनाव के लिए नंदगांव ब्लॉक पर सुबह से ही पॉलिंग पार्टी एकत्र होना शुरु हो गयी थी करीब बारह बजे ब्लॉक से बसों द्वारा पॉलिंग पार्टीयों को रवाना किया गया। मतदान में ड्यूटी करने वाले कर्मचारी निर्धारित समय पर श्री कृष्ण चैतन्य इंटर कालेज पर पहुंचे। इस दौरान तमाम निर्देशों के साथ पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। पीठाशीन अधिकारी के साथ मतदान कर्मी मतदान सामिग्री सिर पर रखकर वाहन तक पहुंचे। वहीं जिलाधिकारी राजेश कुमार भी सुबह ही ब्लॉक पहुंच गये । उन्होंने मतदान कर्मियों को दिशा निर्देश देते हुए रवाना किया।
जनपद में पहले चरण के प्रधानी चुनाव के चलते शुक्रवार की शाम को बॉर्डर सीमा को सील कर दिया और वहीं पुलिसबल तैनात किया गया। थाना प्रभारी राजेन्द्र नागर ने बताया कि बरसाना क्षेत्र से जुड़ने वाले सभी राजस्थान के मार्गो को सीलकर दिया गया है। किसी भी कीमत पर शराब की तस्करी तथा अन्य समान इधर से उधर नहीं जाने दिया जाएगा। सीमा क्षेत्र में बैरियर लगाकर पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। चुनाव के दौरान अति संवेदनशील मतदान केन्द्र हाथिया व कमई में प्रशासन द्वारा प्रर्याप्त पुलिसबल तैनात किया गया है। एसपी देहात अजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि दोनों ही केन्द्रों पर पुलिस की पैनी नजर रहेंगी एक-एक पल की जानकारी लेते रहेंगें कोई भी अनहोनी होने से पहले र्प्याप्त पुलिसबल पहुंच जाएगा।
सत्तानवे हजार मतदाता करेंगे 281 प्रधान प्रत्याशीयों के भाग्य का फैसला
नंदगांव ब्लॉक की 8 न्याय पंचायतों में 38 पदों के सापेक्ष 352 आवेदन किए प्राप्त हुए। जांच के दौरान प्रधानी के चार और ग्राम पंचायत सदस्य के दस पर्चे केंसिल पाए गए। करीब 67 आवेदकों ने अपने पर्चे खींच लिए। ब्लॉक में सत्तानवे हजार दो सौ साठ वोटर प्रत्याशीयों के भाग्य का फैसला करेंगे जिनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 54014 तथा महिला मतदाताओं की संख्या 43245 है। 64 मतदान केंद्रों पर 152 मतदान स्थल बनाये गए हैं।





