भट्टे से नाबालिक युवती को भगा ले गया नामजद

मथुरा। थाना सुरीर क्षेत्र में भट्टे पर कार्य कर रही नाबालिक युवती को वही के दो युवक बहला फुसला कर भगा ले गये। घटना की रिपोर्ट वालिका के पिता ने नामजद युवकों के विरूद्व पुलिस में दर्ज कराई हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार लालसिंह पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी मथुरपुर हसायन हाथरस ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री सुरीर में कपिल भट्टे पर रहकर कार्य रही थी इसी दौरान सुरीर के ही सुभाष पुत्र कोतल्ली, जीतू पुत्र कोंतल्ली सिकन्दरपुर सुरीर बहला फुसला कर भगा ले गये। घटना की जानकारी होने पर पीडि़ता के पिता ने नामजदों के विरूद्व रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी हैं।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti