मथुरा। हाइवे क्षेत्र में मुख्य मथुरा भरतपुर मार्ग पर ग्राम समाज व सरकारी भूखंडों पर अवैध कब्जे जारी है। यहां करोड़ों की सरकारी जमीनों पर राजस्व विभाग की मिलीभगत के चलते लगातार कब्जे हो रहे है। जब स्थानीय लेखपाल को जमीन घेरने की सूचना मिलती है तो वे भी अपना हिस्सा वसूल जमीन घेरने वालों को संरक्षण दे चले आते है। इसी मार्ग पर पीडब्ल्यूडी के भी बेशकीमती भूखंड पर कब्जा कर लिया गया है। वहीं हाल में भी मूर्ति पधराने के चार ग्राम समाज पर अवैध निर्माण किया जा रहा है।





