
गोवर्धन राधाकुंड परिक्रमा मार्ग के श्रीराधा मोहन सेवाश्रम पर सजाये गये गिरिराज जी के छप्पन भोग व झांकी
गोवर्धन। दिव्य फूल बंगला दर्शन के बीच श्री गिर्राज जी भक्त मंडल आगरा की ओर से परिक्रमा मार्ग के श्री राधा मोहन सेवाश्रम पर छप्पन भोग महोत्सव का आयोजन किया गया। इससे पूर्व भक्त समूह की ओर से जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर योगी श्री नवल गिरि महाराज की सानिध्यता में गिरिराज जी पंचामृत के साथ अभिषेक किया गया। हरिनाम संकीर्तन के बीच गिरिरराज जी की सप्तकोसीय परिक्रमा लगाई। परिक्रमा मार्ग में प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर नवल गिरि महाराज ने बताया कि कलियुग में गिरिराज जी साक्षात् देव हैं। जिनके दर्शन मात्र से ही मनुष्य के समस्त पाप नष्ट हो जाते हैं। गिरिराज जी सभी की मनोकामनाएं पूरी करते हैं। इस मौके पर रामप्रकाश सिंघल, अनिल अग्रवाल, आलोक अग्रवाल, राजू अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, अजय अग्रवाल, गजेन्द्र गोयल, शरद अग्रवाल, मुकेश शर्मा, नवीन, विनोद कुमार, मोहन वर्मा, वंसत कुमार वाष्णेय आदि थे।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS