
गोवर्धन में श्री सिद्धि विनायक महाविद्यालय द्वारा निकाली गई गणेश शोभायात्रा में शामिल प्रबंध निदेशक नंदकिशोर शर्मा व अन्य
गोवर्धन। मथुरा रोड स्थित श्री सिद्धि विनायक महाविद्यालय में चल रहे दस दिवसीय श्री गणेश उत्सव का समापन सोमवार को निकाली गई गणेश विसर्जन शोभायात्रा के साथ हुआ। अनन्त चतुर्दर्शी के उपलक्ष्य में शोभायात्रा विभिन्न झांकियों के मध्य श्री रामानन्द आश्रम से शुरू होकर दानघाटी मुरारी वाली कुंज, बड़ा बाजार लक्ष्मी नारायण मंदिर, मोदीखाना, हाथी दरवाजा होकर मानसी गंगा तक निकाली गई। मानसी गंगा में श्री गणेश प्रतिमा का विसर्जन मंत्रोच्चारणों के बीच किया गया। शोभायात्रा में विद्यार्थियों द्वारा किया गया डांडिया नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। शोभायात्रा में मंगलायतन यूनिवर्सिटी से आये प्रो0 आशीष अग्रवाल ने सहभागिता की। शोभायात्रा का जगह जगह आरती उतारकर व पुष्प बरसाकर स्वागत किया गया। स्वागत के क्रम में परिक्रमा मार्ग कनक भवन पर एलआईसी के खण्ड विकास अधिकारी जीआर शर्मा के निर्देशन में गणेश जी की आरती उतारी गई। इस मौके पर विकास अधिकारी जीआर शर्मा ने सभी आगन्तुकों का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर महाविद्यालय के प्रबंध निदेशक नंदकिशोर शर्मा, मधु शर्मा, प्राचार्य सुनील चतुर्वेदी, गणेश धाम के प्रबंधक दामोदर शर्मा, अलिक कुमार झा, पीटीआई दिलीप यादव, बृजेश शास्त्री, डॉ0 संजीव कौशल, प्रो0 पवन शर्मा, प्रो0 पूनम कुमारी, प्रो0 पूनम वर्मा, प्रो0 विशाल शर्मा, प्रो0 हरिबल्लभ शर्मा, प्रो0 बृजबिहारी, प्रो0 केके शर्मा, संजीव चैहान, पिंटू कुमार, टीकम, उपेन्द्र शर्मा, दीपा चतुर्वेदी, दाऊजी गौड़, अनुज अग्रवाल, शिखा कुमारी, अंकुर बंसल, आदित्य, विशाल, योगेश, राजा, कन्हैया, चेतन आदि उपस्थित थे।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS