भाई ही निकला भाई का अपहरणकर्ता

मथुरा। भाई ने ही पैसे के लालच में अपने भाई का अपहरण करवा दिया। वृन्दावन पुलिस ने अपहरण करवाने वाले भाई और अपहृत को मय गाड़ी बरामद कर लिया है। अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। 

पुलिस लाइन स्थित सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी सिटी शैलेष पांडेय के अनुसार गत 17 दिसंबर को कोटा छरौरा निवासी टीकम पुत्र भीकम को किसी व्यक्ति ने भाड़े पर अपनी कार लेकर बुलाया था। इस खबर पर टीकम अपनी मारूति अर्टिगा कार संख्या यूपी 85 1666 के साथ छटीकरा पंहुच गया।  तभी से ये लोग इसका गाड़ी सहित अपहरण कर ले गये। बीतीरात वृन्दावन पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान इसे बरामद कर लिया। घटना का मुख्य आरोपी टीकम का भाई हीरा निकला।

पुलिस ने बताया कि अपहृत टीकम और हीरा के घर पर प्रीतम निवासी टेढी बगिया आगरा जो अपराधी किस्म का था, वह किराये पर आकर रहता था। घटना से बीस दिन पूर्व हीरा और टीकम ने सौंख चैराहे मथुरा में शराब पी थी तभी अपहृत के भाई हीरा ने प्रीतम को बताया कि वह टीकम का अपहरण कर ले तो उसे एक करोड़ रूपये मिल जायेंगे। क्योंकि हमारा बाप जमीन का कारोबारी है और उसे तत्काल यह रूपये मिल जायेंगे। इसी बात पर प्रीतम और हीरा ने अपने साथी ब्रजेन्द्र, अजय, प्रीतम व पप्पू के साथ मिलकर टीकम का अपहरण करा दिया। वह भाड़े पर गाड़ी चलाता था इसीलिये उसे भाड़े के बहाने बुलाकर अपहृत करा दिया। वृन्दावन के खादरों से बीती रात पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान टीकम को बरामद कर लिया। उसका भाई और घटना का सूत्रधार हीरा भी पुलिस की पकड़ में है। अब वृन्दावन पुलिस अन्य चार आरोपियों की तलाश में है। अपहृत युवक को बरामद करने में वृन्दावन कोतवाल उदय प्रताप ंिसह और उनकी पुलिस टीम शामिल थी।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti