बैठक में किसानों की समस्याओ पर जताई चिन्ता
मथुरा। भारतीय किसान यूनियन भानू द्वारा संगठन को शक्ति देने के लिये जिले में अपनी पदाधिकारियों की संख्या में विस्तार किया गया। भाकियू भानू की बैठक चै. गिरप्रसाद की अध्यक्षता में गांव मुकदमपुर में गोपाल चैधरी के निवास स्थान पर राष्ट्रीय प्रवक्ता श्योराज सिंह के नेतृत्व में आहूत की गई। बैठक में संगठन का विस्तार करते हुये अमीचन्द को ब्लाक संरक्षक, चै. भान सिंह को ब्लाक अघ्यक्ष, जीतेन्द्र सिंह को न्याय पंचायत अध्यक्ष, दिगम्बर सिंह को ब्लाक मिडिया प्रभारी, एवं ग्राम अघ्यक्ष के रूप में सुरेश सिंह को सर्वसम्मति से मनोनित किया गया। इसके साथ ही बैठक में किसानों की समस्याओं को उठाते हुये किसानों द्वारा ओलावृष्टि के चैकों का अभी तक वितरित न होना, खाद, पानी, बिजली, सड़क आदि की समस्याओं पर भारी रोष व्यक्त किया गया। भाकियू भानू के प्रदेश मुख्य महासचिव हरेश ठेनुआ ने कहा कि नौहझील ब्लाक के किसानों की समस्याओं को जल्द ही यहाॅ धरना प्रदर्शन किया जायेगा। नौहझील क्षेत्र बार्डर पर होने के कारण यहाॅ के लोग सरकारी सेवाओं से वन्चित रह जाते है इसलिये किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू भानू ब्लाक स्तर पर आन्दोलन करेगी और यहाॅ के किसानों की समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया जायेगा। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं किसानों द्वारा ध्वनि मत से हरेश ठेनुआ का समर्थन किया गया। इस अवसर पर मांट तहसील के अघ्यक्ष वीरेश तरकर, वीरपाल सिंह गहलौत, हरचन्द पंडित, रामप्रसाद, रामवीर सिंह प्रमुख, चै कुमरपाल सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।





