भागवताचार्य की चिकित्सा हेतु 51000 दिये

मथुरा। वृन्दावन स्थित धार्मिक संस्था हनुमत आराधन मण्डल के सदस्य भागवताचार्य दामोदर प्रसाद शास्त्री के चिकित्सा सहायतार्थ महामण्डलेश्वर बाबा बलराम दास महाराज ने 51000 रूपये का चैक संस्था के वरिष्ठ सदस्य भागवताचार्य विपिन बापू को दिया। बाबा बलराम दास ने बताया कि जब उन्हें यह ज्ञात हुआ कि दामोदर प्रसाद शास्त्री हृदय, लीवर एवं किडनी रोग से परेशान है व दिल्ली में सर गंगाराम में इलाज करा रहे हैं लेकिन आर्थिक स्थिति ठीक नही है इसलिए उन्होने सोचा की उनका यह कर्तव्य है कि वे उनकी जितनी सहायता हो सके करें।  विपिन बापू ने कहा कि हनुमत आराधन मण्डल के सदस्यों के द्वारा अभी तक लगभग 6 लाख रूपये की सहायता दी जा चुकी है तथा सदस्य महानुभाव लगातार सहयोग कर रहे हैं। सभी सदस्यों ने उनके शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की है। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti