मथुरा। कोसी नगर क्षेत्र स्थित शेरगढ रोड ‘थाना घेरो’ अभियान के तहत रविवार को भाजपाईयों ने थाना शेरगढ का घेराव कर प्रदेश की लडखडाई कानून व्यवस्था की जमकर भत्र्सना की। सैकडों की संख्या में भाजपाईयों ने भाजपा जिलाध्यक्ष चै. तेजवीर सिंह के नेतृत्व में बडी संख्या में भाजपाई थाना शेरगढ पहुंचे और घेराव किया। जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि प्रदेश में स्थापित गुंडा और आपराधिक समाज खुलेआम वारदातें कर रहे हैं। प्रदेश में आपराधिक वारदातें काफी बढ गई हैं। मुकेश खंडेलवाल ने कहा कि भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा के आधार पर प्रदेश भर में हो रही नियुक्तियों से स्थिति और भयावह हो गई है। इस दौरान भाजपाईयों ने अपनी मांगों से संबंधित राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन थाना प्रभारी को सौंपा। धरने पर उपस्थित भाजपा जिला अध्यक्ष तेजवीर सिंह, पूर्व जिला महामंत्री भाजपा के रघुवर तोमर, वरिष्ठ भाजपा नेता राजकुमार अग्रवाल माँट वाले, जिला महामंत्री तरुण सेठ,दिगम्बर चैधरी आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।





