भाजपाईयों ने मनायी पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयन्ती

 पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा के पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए 

मथुरा। भाजपा मथुरा नगर द्वारा पं.दीनदयाल उपाध्याय जी का 99 वे जन्मदिन का कार्यक्रम धूमधाम से मिष्ठान वितरण करके मनाया गया। आज सुबह दीनदयालनगर डैम्पीयर मे दीनदयाल जी की प्रतिमा पर पुष्पांन्जलि की गयी। भाजपा व युवा मोर्चा मथुरा नगर ने संयुक्त रूप से डैम्पीयर नगर स्थित दीनदयाल पार्क में आज प्रातः स्व. पं. श्री दीनदयाल उपाध्याय की जयन्ती मनायी। इस मौके पर पं. दीनदयाल उपाध्याय जी को याद करते हुए वरिष्ठ लोगों ने उनके जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला और माल्यार्पण व मिष्ठान वितरित करके खुशी व उल्लास के माहौल में कार्यक्रम को सम्पन्न किया। इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि एकात्म मानव वाद के प्रेरता पं. दीनदयाल की जयन्ती पर सभी भाजपा के कायकर्ताओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिये। समाज को एकजुट करके समाज के कल्याण के लिए कार्य करना है। साथ ही इस मौके पर युवा मोर्चा अध्यक्ष सुमित शर्मा ने कहा कि मथुरा सूर्यवीरों और कर्मवीरों की भूमि है। इस मौके पर ब्रज क्षेत्र महामंत्री डाॅ. देवेन्द्र शर्मा, पूर्व मंत्री रविकान्त गर्ग, पूर्व चैयरमेन वीरेन्द्र अग्रवाल, पूर्व विधायक अजय कुमार पोईया, गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी, चेतन स्वरूप पारासर, राजेश चैधरी, रामकिशन पाठक, दीपा अग्रवाल, मदनमोहन श्रीवास्तव आदि ने अपने विचार व्यक्त किये। इस मौके पर संजय गोविल, विजय शर्मा, मनीष चतुर्वेदी, रामकिशन पाठक, सीता अग्रवाल, डा. मोहिनी शर्मा, राजवीर चैधरी, अवधेश उपाध्याय, योगेश आभा, मुकेश खण्डेलवाल, ब्रजेन्द्र नागर, योगेन्द्र नाथ चतुर्वेदी, मीडिया प्रभारी कुंजबिहारी चतुर्वेदी, योगेन्द्र वर्मा, नितिन शर्मा, श्याम सिसौधिया, सुरेन्द्र सिंह होरा, सुरेश अग्रवाल, लोकेश प्रजापति, धर्मेश नौहवार, नन्दकिशोर भारद्वाज, माधव गुप्ता, अखिलेश मिश्रा, तपेश गर्ग, राजेश नागर, गोविन्द शर्मा, हरीश अग्रवाल, सुनील खरे, अनीता थापन, अंकित चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहे। संचालन नगर उपाध्यक्ष विष्णुदास अग्रवाल ने किया।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti