भाजपाईयों ने राहुलगांधी के वयान की घोर भत्र्सना की

मथुरा। राहुलगांधी के बयान की आज फरह स्थित शहीद की पत्नी ने घोर निंदा करते हुए केन्द्र सरकार की सराहरना की है। वहीं कोसीकलां के बल्देव गंज स्थित भाजपा नगर अध्यक्ष दयाशंकर अग्रवाल के आवास पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की एक बैठक आहूत की गयी जिसमें काॅग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा देश के जवानों एवं शहीदो के लिए की गयी टिप्पणी की पार्टीजनों ने घोर निन्दा की। 

जवानों के प्रति तीखी टिप्पणी पर शनिवार को शहीद बबलू की पत्नी ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है जो सही है। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि जवानों के प्रति उनकी ऐसी टिप्पणी सरासर गलत है। मेरे पति के शहीद होने पर उन आतंकवादियों के विरुद्ध सेना का यह कदम सही है। वहीं बैठक को सम्बोधित करते हुए पालिकाध्यक्ष भगवत प्रसाद रूहेला ने कहा कि काॅग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी भाजपा के बढते जनाधार को देख देखकर घवरा गये हैंै। इसलिए वह बोलते समय यह नहीं समझ पाते कि वह किसके लिए क्या बोल रहे है। ठा भानुप्रताप सिह, तरूण सेठ, महेश शर्मा, सतवीर सांगवान ने कहा कि राहुलगांधी भाजपा को देशवासियो के देशप्रेम और देशहित में किये जा रहे कार्यो को देखकर वौखला गये है। बैठक में उपस्थितजनों ने राहुलगंाधी द्वारा देश के जवानों के लिए की गयी विवादित टिप्पणी की घोर भत्र्सना की। बैठक में ठा0 रघुराज सिह, परेश शर्मा, प्रवीन कुमार, अशोक बठैनिया, जितेन्द्र चैधरी, भगवत गुप्ता, हुकुम अग्रवाल, लोकेश दीक्षित, पिन्टू नेता, ख्यालीराम सैनी, शकुन्तला ठाकुर, पूनम शर्मा, ऊषा बसंल, आदि लोग मौजूद थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti