कोसीकलां । भाजपा कार्यकर्ता रविवार की रात्रि को बस द्वारा लखनऊ के लिए रवाना हो गए। कार्यकर्ता लखनऊ में होने वाली प्रधानमंत्री की रैली में शामिल होंगे। बल्देवगंज चैराहे से पालिकाध्यक्ष भगवप्रसाद रुहेला ने बस को रवाना किया। भाजपा कार्यकर्ताओं के चेहरों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण सुनने का जोश व उत्साह नजर आ रहा था। कार्यकर्ताओं ने भाजपा व मोदी के समथर्न में जमकर नारेबाजी की और बस से रवाना हो गए। लखनऊ रवाना होने वालों में भाजपा नेता तरुण सेठ, नगर अध्यक्ष दयाशंकर अग्रवाल, सभासद सत्यवीर सांगवान, हुकम अग्रवाल, अनिल जैन आदि।





