भाजपा करेगी जिला पंचायत पर कब्जाः टण्डन

एक को ममता करेंगी नामांकन 

मथुरा।  भारतीय जनता पार्टी मथुरा के पर्यवेक्षक, प्रदेश उपाध्यक्ष और ब्रज क्षेत्र प्रभारी गोपाल टण्डन विधायक ने जिलाध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, प्रत्याशी व जिला पंचायत सदस्यों से वार्ता करके उनकी रणनीति जानी व अपने सुझाव-निर्देश दिये। इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि कार्यकताओ की पिछले 6 माह की मेहनत का नतीजा है कि भाजपा आज जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव पूर्ण तैयारी से लड़ रही है और भाजपा प्रत्याशी ममता चैधरी निश्चित रूप से अध्यक्ष का चुनाव जीत रही है। इसलिए कार्यकर्ताओं को मुस्तैदी व उत्साह से अंतिम प्रहार करना होगा जिससे विरोधी मैदान छोड़ भागें। इस अवसर पर तय हुआ कि भाजपा प्रत्याशी ममता चैधरी आगामी एक जनवरी को दलबल के साथ नामंकन करेंगी। बैठक में बांके बिहारी महेश्वरी, डा. डीपी गोयल, तेजवीर सिंह, पूर्व मंत्री चैधरी लक्ष्मी नरायन, देवेन्द्र शर्मा, गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी, अजय पोइया, श्याम अहेरिया, रविन्द्र पाण्डेय, कारिंदा सिंह, एसके शर्मा, प्रभात चैधरी, डीएन गौतम, सतपाल चैधरी, निर्भय पाण्डेय, चेतन मलिक, मेघश्याम सिंह, योगेश आवा, हीरा सिंह, महिपाल सिंह, नरदेव चैधरी, मनोज चैधरी, तेजप्रकाश शर्मा, सुरेन्द्र प्रधान आदि उपस्तिथ थे

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti