25 को मथुरा आ रहे हैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी- लक्ष्मीकांत वाजपेयी
मथुरा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का कार्यकर्ताओं ने एक्सप्रेस वे के राया कट पर जोशीला स्वागत किया, वे दिल्ली से देवी अहिल्याबाई होल्कर के जन्मदिवस पर होने वाले विशाल सम्मलेन में भाग लेने सिकंदराराऊ जा रहे थे। कार्यकर्ताओं ने गगनभेदी नारों के बीच शाल, पटका आदि उड़ा कर उनका स्वागत किया। उनके पहुँचने से पहले प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी भी वहां पहुँच गए थे। मथुरा भाजपा के जिलाध्यक्ष डाॅ0 डी0पी0 गोयल ने माला पहना कर उनका स्वागत किया, इस बीच कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 मई के मथुरा आने की भी अनौपचारिक घोषणा की और कहा की केंद्र की कई भावी योजनाओं की घोषणा भी उस समय मथुरा में हो सकती है। स्वागत करने वालों में सर्वश्री डाॅ डी0पी0 गोयल, ठाकुर ओमप्रकाश सिंह, अजय पोइया, कारिंदा सिंह, रामकिशन पाठक, ज्ञानेन्द्र राणा, बंटी चैधरी, ज्ञानेन्द्र शर्मा, लकी कमल, विनोद अग्रवाल, सत्यपाल चैधरी, चेतन मलिक, संजय शर्मा, ठाकुर मेघश्याम सिंह, संजय लवानिया, सुमित शर्मा, मुकुल अग्रवाल, कुंज बिहारी चतुर्वेदी, नितिन दिवाकर आदि सैकड़ों कार्यकर्ता थे।





