भाजपा कार्यकर्ताओं ने की शहर से कूड़े के ढेर हटवाने की मांग

मथुरा। शहर में व्याप्त गंदगी व नगर पालिका की लापरवाही से आक्रोशित भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने अधिशाषी अधिकारी को ज्ञापन देकर शहर में व्याप्त गंदगी को दूर कराने तथा प्रमुख चैराहे पर कूड़े दान लगवाने की मांग की। भाजपा युवा मोर्चा के ब्रज क्षेत्र सहसंयोजक कौशल बंसल के नेतृत्व में आज नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी उदयराज को दिए ज्ञापन में कहा गया कि शहर में व्याप्त गंदगी जगह-जगह लगे कूड़े के ढेरों का साफ न होना, भाजपानीत पालिका की तो बदनामी कराई रहा है, इससे पार्टी की छवि पर भी असर पड़ रहा है। कृष्णानगर जैसे रिहायसी इलाके में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं लेकिन सफाई नहीं होती। कार्यकर्ताओं ने शहर में कूड़ेदान लगवाने व कूड़े के ढेरों को हटवाने की मांग अधिशाषी अधिकारी से की है। इस दौरान महेश खण्डेलवाल, नरेश, विक्की ठाकुर, छोटू सारस्वत, धवल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti