भाजपा की महा सम्पर्क बैठक सम्पन्न

सरस्वती विद्या मंदिर छाता में भाजपा के महा सम्पर्क बैठक में विचार विमर्स करते भाजपाई नेता। 

भाजपा के हर स्तर के पदाधिकारी नये सदस्यो से घर घर मिलेगे: बेबी

मथुरा। सरस्वती विद्या मंदिर छाता में महासम्पर्क अभियान की बैठक हुयी जिसमें प्रभारी एवं पूर्व मेयर बेबी रानी मौर्य ने कहा कि जनपद में दो लाख से अधिक प्राथमिक सदस्य बनाये गये थे। अब उनके घर घर जाकर भाजपा के हर स्तर के पदाधिकारी सम्पर्क करेगे। 

जिलाध्यक्ष डीपी गोयल ने कहा कि महासम्पर्क अभियान के बाद पंचायत चुनाव होने है। जिसमें पार्टी अपने प्रत्याशी उतारेगी और भाजपा ग्राम स्तर तक इन चुनावो में सक्रिय भूमिका निभायेगी। चेयरमेन संघ के महासचिव चैधरी जगपाल सिंह ने कहा कि महासम्पर्क अभियान के माध्यम से पार्टी केन्द्र सरकार द्वारा चलाये जा रही जनहित की योजनाओ का प्रचार प्रसार करेगे और मिशन 2017 के लिये पार्टी के पक्ष में जन समर्थन हासिल करेगे। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र पंाडेय ने की संचालन कमल शर्मा ने किया। बैठक मंे भगवत स्वरूप पंाडेय केपी सिंह, भगवत रूहेला, भानू प्रताप सिंह, तरूण सेठ, रघुवर तौमर, भीमसैन शर्मा, काली चरन गुप्ता, दिगम्बर चैधरी, रिषी गुप्ता, सोभाराम , चन्द्रपाल सिंह एड0 आदि मौजूद थे। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई

  1. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अब नहीं हैं, लेकिन...!

  1. एक था राजा : भरतपुर के राजा मान सिंह की कहानी




Mediabharti