भाजपा के महिला मोर्चा सम्मेलन में उमड़ी महिलाओं की भीड़

भाजपा सम्मेलन में शिरकत करती भाजपा महिला प्रदेश अध्यक्ष स्वाती सिंह एवं सांसद हेमामालिनी तथा अन्य भाजपाई महिलाएं राहुल गांधी अभी बच्चे हैं इसलिए हर कोई उन्हें बच्चे की तरह ट्रीट कर रहा है: स्वाति सिंह

ब्रज की प्रत्येक महिला गोपी स्वरूप है: सांसद 

मथुरा। राहुल गांधी तो अभी बच्चे हैं और बच्चे अक्सर इस तरह की बातें करते रहते हैं अब आलू की फैक्ट्री जैसे बयान देगे तो भूचाल तो आयगा ही इसलिए राहुल गांधी को हर कोई छोटे बच्चे की तरह ट्रीट करता है। बच्चे हैं तो बच्चों को बोलने से मना किया जा रहा है यदि फिर भी बच्चे बोलेंगे तो दूसरे लोग परेशान तो हो जायेंगे। यह बात भाजपा की महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष स्वाति सिंह ने मथुरा में बीजेपी महिला सम्मेलन में भाग लेने के बाद मीडिया से कही। 

गोवर्धन चैराहा स्थित खंडेलवाल सेवा सदन में महिला मोर्चा की बैठक में भाग लेने आयीं भाजपा की महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष स्वाति सिंह ने मीडिया से रुबरु होते हुए विपक्ष पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि मायावती के बारे में सब जानते हैं कि जनता के अधिकारों को बेचकर जो उन्होंने नोट इकट्ठा किया है वो अब रद्दी हो गया है। वहीं मुलायम और अखिलेश पर बोलते हुए कहा कि पांच साल भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी ही सपा सरकार का पर्याय बनकर रह गया है। राहुल गांधी के बयान को लेकर पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी तो इस तरह के बयान देते ही रहते हैं, वो अभी बच्चे हैं और बच्चे अक्सर इस तरह की बातें करते ही रहते हैं। उन्हौने कहा कि मुझे नहीं लगता कि इस पर कुछ बोलने की जरुरत है फिर भी कहूॅगी की राहुल गांधी स्टेटमेंट ही ऐसे देते हैं कि भूचाल आ जाता है। जैसे उन्होंने कुछ माह पहले आलू की फैक्ट्री वाला बयान दिया था। उन्होंने कहा कि राहुल को हर कोई छोटे बच्चे की तरह ट्रीट करता है, बच्चों को बोलने से मना किया जा रहा है। बच्चे हैं अब बोलेंगे तो दूसरे लोग परेशान हो जाएगें। उन्हौने कहा कि यदि राहुल गांधी 47 साल का हिसाब दें तब मोदी जी से सवाल करें। प्रदेश सरकार पर बोलते हुए कहा कि प्रदेश में गुंडागर्दी बहुत बढ़ गयी ह,ै हमारे घर की बहू बेटी सुरक्षित नहीं हैं। समाजवादी पार्टी की लड़ाई देख ली है, राहुल गांधी बच्चांे की तरह जिद कर रहे हैं। वहीं सांसद हेमामालिनी ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा जनपद में महिला शक्ति से भली-भांति वाकिफ है, महिलाएं जानती है कि भाजपा सरकार में ही उनका सम्मान बरकरार रह सकता है। इसलिए महिलाओं ने इस बार बीजेपी को सत्ता सौंपने का मन बना लिया है। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कैशलेस से सपने को पूरा करने में महिलाओं की भी महती भूमिका है, वह इस मुहिम को परवान चढ़ाने में जुटी हुई है। 

इस मौके पर सुषमा अग्रवाल मोहिनी शर्मा, अंजली मिश्रा, विजय शर्मा, दीपक स्वामी, मोहित अग्रवाल, सागर सोनी, मीरा मित्तल, जिला मंत्री हीरा अत्येन्द्र, अनीता, थापा, वंदना शर्मा, लता अग्रवाल, दीपक आदि मौजूद है। 

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti