15 दिसम्बर को विराट महिला सम्मेलन का आयोजन
मथुरा। मथुरा में बेटी बचाओ अभियान को धार देने तथा महिलाओं में अपनी पैंठ मजबूत करने के लिए आगामी 15 दिसंबर को भाजपा का महिला सम्मेलन खंडेलवाल सेवा सदन में आयोजित किया जाएगा। महिला सम्मेलन के लिए पार्टी कार्यकर्ता तैयारियों में जुट गए हैं।
सम्मेलन की तैयारियों को लेकर मोतीकुंज में एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें पालिकाध्यक्ष मनीषा गुप्ता ने कहा कि भाजपा ने परिवर्तन महारैली के बाद अब महिलाओं को पार्टी की उपलब्धियों व योजनाओं की जानकारी देने को सम्मेलन का निर्णय लिया है। इसमें उन्हें पार्टी की रीति-नीति भी बताई जाएंगी। डा.हीरा अतेंद्र ने कहा कि जिला व ग्रामीण संयुक्त सम्मेलन में जिले से हजारों महिलाओं को लाने का लक्ष्य तय किया गया है। सम्मेलन के बारे में जानकारी देते हुए नीलम पांडेय ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सत्ता संभालने के बाद महिलाओं के लिए क्या किया है, इसे बताने की जरूरत नहीं है। सार्थक चतुर्वेदी ने बताया कि महिलाओं के लिए चलाई जा रही केंद्र सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार तथा बेटी बचाओ अभियान को धार देने के लिए आगामी 15 दिसम्बर को विराट महिला सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। बैठक में सरोज वर्मा, डा.मिनाक्षी श्रीवास्तव, सीमा चैहान, नरेंद्र कुमारी, सुनीता देवी, बाति देवी,चंद्रावती, गीता सैनी, पुष्पा, गुड्डी, ग्रेसी शाह, ललिता, रजनी देवी, शीला गौतम, आशा शर्मा, कंचन देवी, लवलीना शाह, विद्या देवी, नीलाम पांडेय, मंजू देवी, रामवती, नीता देवी आदि मौजूद रहीं।





