भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव आज आयेंगे

मथुरा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय आज मंगलवार मथुरा आयेगे। वह महासम्पर्क अभियान को गति देने के लिए सम्पर्क सेक्टर टोली प्रमुखो की बैठक लेंगे। भारतीय जनता पार्टी ने सक्रिय सदस्यों के महासम्पर्क अभियान के बाद बूथ स्तरीय महासम्पर्क अभियान को गति देने की योजना बना ली है इसके लिए 10-12 बूथों को या एक न्याय पंचायत को सेक्टर माना है। प्रत्येक सेक्टर का टोली सम्पर्क प्रमुख वरिष्ठ नेता कार्यकर्ता बनाया गया है ऐसे लगभग 200 सेक्टर प्रमुखो व वरिष्ठ कनिष्ठ नेताओं की एक बैठक कल 3 बजे खंडेलवाल सेवासदन गोवर्धन रोड पर आयोजित की गई है। इस बैठक को सम्बोधित करने के लिए राष्ट्रीय महासचिव महासम्पर्क अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

 भाजपा जिला अध्यक्ष डीपी गोयल, जिला महामन्त्री रविन्द्र पाण्डेय, अजय कुमार पोईया, रघुवर तोमर, मीडिया प्रमुख रामकिशन पाठक ने सभी सेक्टर प्रमुख, मण्डल अध्यक्ष, सदस्यता, सम्पर्क प्रमुख, वरिष्ठ नेताओं से बैठक में उपस्थित होने का आग्रह किया है।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti