
मथुरा। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा व अनुसूचित जन मोर्चा द्वारा अपने अपने कैम्प कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी को लोकसभा चुनावों में मिली भारी सफलता को लेकर हर्ष व्यक्त किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डा0 दीपा अग्रवाल व मीडिया प्रभारी मिथलेश शर्मा ने कहा कि भारतीय इतिहास में देश की जनता ने इस बार भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में अपना विशाल समर्थन व्यक्त किया हैं। इसस सिद्ध हो गया है कि जनता भारतीय जनता पार्टी नीतियों से सहमत हैं। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं द्वारा आतिशबाजी व मिष्ठान वितरण कर हर्ष व्यक्त करते हुए जनता का आभार व्यक्त किया गया। वहीं अनूसूचित मोर्चा द्वारा कैम्प कार्यालय पर जिलाध्यक्ष डा0 मुकेश कुमार आर्य बन्धु की अध्यक्षता में देश में पूर्ण बहुमत हासिल करने तथा मथुरा लोकसभा सीट पर हेमा मालिनी के निर्वाचित होने पर मिष्ठान वितरण किया गया। इस अवसर पर सन्तोष बाल्मीकि, विजय मिस्त्री, देवी दास पाथरे, देवेन्द्र कुमार, लक्ष्मी नारायण, डा0 रमन टण्डन, सुरेश खरें, शशिकान्त, लक्ष्मण सिंह, लक्षमण प्रसाद आनन्द, राकेश पहलवान, सुभाष विजय आदि उपस्थित थे।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS