
मथुरा। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एसके शर्मा के घर पर आज भारतीय जनता पार्टी की लोकसभा प्रत्याशी और प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी पहुंची। जहां उनका भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और जनमानस द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। फिल्म स्टार को देखने के लिए लोगों में होड़ लगी रही। महिला पुरुष और छात्र हेमा मालिनी को देखने के लिए श्री शर्मा के कार्यालय पर पहुंच गये। इस अवसर पर हेमा मालिनी ने कहा कि वे ब्रज की सेवा के लिए चुनाव लड़ रही हैं। कृष्ण कन्हैया और राधारानी के ब्रज की सेवा उनके मन में थी और भारतीय जनता पार्टी ने इसका अवसर प्रदान किया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एसके शर्मा ने उनका जोरदार स्वागत किया और चुनाव में विजय होने का भरोसा दिलाया। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष डीपी गोयल, पूर्व चेयरमैन रविंद्र पाण्डे, विधायक अजय पोईया, भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता इस अवसर पर मौजूद थे।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS