मथुरा। भारतीय जनता पार्टी मथुरा ने आगामी जिला पंचायत चुनाव गम्भीरता व् मजबूती के साथ लड़ने का निर्णय किया है। पहली बार जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर विजयी हासिल करने की व्यूह रचना प्रारम्भ की गई है। इसके लिए भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष डी0पी0 गोयल की अध्यक्षता व बृज क्षेत्र उपाध्यक्ष रघुराज सिंह के सानिध्य में एक बैठक सम्पन्न हुई जिसमे योजना तय हई। जिसके तहत एक ओर भाजपा अपने 2 लाख नये सदस्यों से महासम्पक्र करके उन्हें कार्यकर्ता बनाकर जिम्मेदारी सौप रही है साथ साथ प्रत्येक 100 सदस्य पर एक सक्रिय सदस्य बनाकर उस सक्रीय सदस्य को उन 100 सदस्यों से आगामी पंचायत चुनाव व विधान सभा चुनाव तक जुडे रहने का निर्देश केंद्रीय व् प्रदेश जिला नेतृत्व द्वारा दिया गया है यह सक्रिय सदस्यों का जाल ग्राम पंचायत स्तर तक सक्रीय रहकर विजय का ताना बाना बुनेगा तो दूसरी ओर 25 जून से 30 जून तक मथुरा की विभिन्न तहसील व मुख्यालय पर किसानो की चैक समस्या, विधुत समस्या, ध्वस्त कानून व्यवस्था, सिचाई व्यवस्था आदि ज्वलन्त विषयो को लेकर किसानो व् जनता के साथ जोरदार प्रदर्शन होगा भाजपा ने जिला पंचायत चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगो से अपने आवेदन जिला अध्यक्ष डीपी गोयल को देने का आग्रह किया है जिससे अंतिम रणनीति बन सके साथ साथ तय किया है कि तहसील प्रदर्शन की जिम्मेदारी विधानसभा के वरिष्ठ नेता सम्भालेंगे व् इच्छुक प्रत्यासी उसमे जनता के साथ सहभागिता करेंगे। बैठक में यह भी चर्चा व् विचार विमर्श हुआ की प्रत्येक जिला पंचायत सदस्य सीट पर वरिष्ठ नेता अभी से लेकर चुनाव तक सभी प्रकार की तैयारियों की कमान सम्भालेंगे आवश्यकता के अनुसार वरिष्ठ कार्यकर्ता चुनाव भी लड़ेंगे व् परिजनों को लड़ाएंगे। पंचायत चुनाव की सभी तैयारी जिला अध्यक्ष डीपी गोयल व रघुराज सिंह की अगुआई में प्रारम्भ हो गई है व् जिला पंचायत चुनाव विजय की रणनीति में सांसद हेमामालिनी सभी पूर्व विधायक पूर्व सांसद पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदेश कार्यसमिति सदस्यव जिला पंचायत चुनाव लड़े लोगो वरिष्ठ नेता व् महिला, युवा व अनुसूचित मोर्चा को लगाया जायेगा व ठोस योजना अंजाम लेगी और भाजपा का जिला पंचायत अध्यक्ष बने ऐसा संकल्प व्यक्त किया गया। बैठक में तेजवीर सिंह, प्रणतपाल सिंह, अजय पोइया, रविकांत गर्ग, श्याम सिंह अहेरिया, रविन्द्र पाण्डेय, कारिंदा सिंह, ओमप्रकाश सिंह, डीएन गौतम, चेतन पराषर, रमेश आर्य, तरुण सेठ, ज्ञानेन्द्र राणा, बंटी चैधरी, केपी सिंह, गोरीशंकर गोस्वामी, हीरा सिंह, सतपाल चैधरी, जगपाल सिंह, हरीश सुहाना आदि उपस्थित थे।





