भाजपा आॅनलाइन मतदाता सदस्य के लिए बैठक में मौजूद पदाधिकारी
मथुरा। भारतीय जनता पार्टी मथुरा ने अपने सांगठनिक पुनर्गठन के लिए बूथ स्तरीय सदस्यों, मतदाताओ की बूथवार आॅफलाइन, आॅनलाइन सूची जारी की है जो पांचो विधानसभाओ के नवसृजित 20 मण्डलों में विभाजित है और इसके माध्यम से ही इस सूची में शामिल सदस्यों में से ही बूथ अध्यक्षो का चुनाव किया जायेगा। बूथ अध्यक्षो के चयन के बाद ही मण्डल अध्यक्षो का गठन हो पायेगा। प्रत्येक बूथ के गठन के लिए न्यूनतम 25 सदस्यों का उस बूथ पर होना अनिवार्य है। उन प्राथमिक सदस्यों में से ही बूथ अध्यक्ष व कमेटी का सर्वसम्मत गठन होगा। भाजपा मथुरा ने आज जिला कार्यालय पर सदस्यता सूची का प्रकाशन किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने इस सूची का अवलोकन किया व सुझाव दिए। भारतीय जनता पार्टी पुनर्गठन के अगले चरण में मण्डल बार चुनाव अधिकारियो की घोषणा शीघ्र होने की सम्भावना है। इस अवसर पर पूर्व विधायक अजय कुमार पोइया, रविन्द्र पाण्डेय, केपी सिंह, संजय लवानियां, खगेन्द्र सिंह, संजय शर्मा, अनिल मालवीय, संजय गोविल, अनुराग चतुर्वेदी, यशराज चतुर्वेदी, ठाकुर मेघश्याम सिंह, ठाकुर मोहन श्याम सिंह, महेश शर्मा आदि उपस्तिथ रहे।





