भाजपा संगठन चुनाव प्रक्रिया शुरू

मथुरा। भाजपा के जिला चुनाव अधिकारी सत्यदेव पचैरी मथुरा आये और वरिष्ठ नेताओ व कार्यकर्ताओ से विचार विमर्श करके आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डी पी गोयल की अध्यक्षता में समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से चुनाव प्रक्रिया को सविधान के अनुसार पारदर्शिता से करने का निर्णय लिया गया। बैठक के उपरांत जिला चुनाव अधिकारी सत्यदेव पचैरी ने कहा कि कार्यकर्ताओ के अवलोकनार्थ सक्रिय सदस्यता सूची का प्रकाशन आगामी 22 व 23 नवम्बर को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय डेम्पियर नगर पर किया जायेगा। सम्पूर्ण जनपद की मण्डलवार साधारण व सक्रिय सदस्यता सूची जिला महामन्त्री रविन्द्र पाण्डेय व अजय कुमार पोइया की देखरेख में किया जायेगा। समन्वय समिति की बैठक में सत्यदेव पचैरी, डीपी गोयल, बाँके बिहारी माहेश्वरी, रविकांत गर्ग, तेजवीर सिंह, ओमप्रकाश सिंह, रविन्द्र पाण्डेय, रघुवर तोमर मौजूद थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti