
मथुरा। जिला काग्रेंस कमेटी की एक बैठक पार्टी कार्यालय पर अध्यक्ष आबिद हुूसैन की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रदेश कांग्रेंस के महासचिव ब्र्रजेन्द्र यादव व सचिव विनोद पांडेय विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए प्रदेश का्रग्रेंस के सचिव विनोद पांडेय ने कहा कि मात्र आठ माह के शासनकाल में केन्द्र की भाजपा गठबन्धन सरकार की कलई खुल चुकी हैं। जिस प्रकार भाजपा ने झूठें वायदें करके सत्ता प्राप्त की उसका कारनामा अब जनता के सामने आ रहा हैं। केन्द्र सरकार वायदें के अनुरूप महगाई को रोकनें में असफल रही हैं। महासचिव ब्रगजेन्द्र यादव ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश की सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरूद्व काग्रेंस ने विशाल आन्दोलन करने का निर्णय लिया हैं। इसी के तहत 12 मार्च को जिला व शहर कमेटी के नेतृत्व में जिला स्तर पर विशाल आन्दोलन किया जायेगा। बैठक की अध्यक्षता कर रहें जिला अध्यक्ष आबिद हुसैन ने कहा कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार के आम बजट ने उधोगपतियो और पूजीपतियों को लाभ पहुंचाने का सन्देश दे दिया है वहीं मध्यम वर्ग और निम्न वर्ग की कमर टूटना निश्चत है। काग्रेंस इसें बर्दाश्त नहीं करेगी। हाईकमान के निर्देश पर 12 मार्च को जनपद के कांग्रेंस जन केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरूद्व आन्दोलन करेगी। शहर अध्यक्ष मलिक अरोड़ा ने कहा कि कैन्द्र और प्रदेश सरकारों की जनविरोधी नीतियों से आम जनमानस भाररी आहत है महंगाई दिन प्रतिदिन वढ़ती जा रही हैं। ऐसे में कांग्रेंस के कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ जनसमस्याओं के लिए 12 मार्च को जन आन्दोलन करेगे। उन्होंने सभी कांग्रेंसजनों से आन्दोलन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की। बैठक में सोहनसिंह सिसोदिया, बिहारीकान्त तिवारी, ब्रज मोहन वाल्मीकि, कमलेश चैधरी, दीनदयाल गौतम, नीलम कुलश्रेष्ठ, मुकेश ध्नगर, गोबिन्द आनन्द, यतेन्द्र मुकदमृ, कायम कुरैशी, मास्टरा प्रताप सिंह, भुग्गल पहलवान, लियाकत कुरैशी, महेन्द्र गौतम, बबलू चैहान, मनोज गौड़, सरवर अहमद, दिनेश दीक्षित, गिर्राज किशोर सारस्वत, हाजी सलीम, अब्दुल कलाम, निशाद अहमद, दीपक वर्मा, डा0 आशुतोष भारद्वाज, उमाशंकर शर्मा, ठा0 बिहारीलाल, प्रकाश भंडारी, चैं0 मुन्शी सिंह, प्रकाश यदुवंशी, चन्द्रप्रकाश जाससवाल, अनूप चतुर्वेदी, विक्रम वाल्मीकि, महेश महावर, केके रावत, संजीव चैधरी, प्रवीण ठाकुर, बन्टी सिद्दकी, आदि ने भी कार्यकर्ताओं से होने वाले प्रदर्शन में भाग लेने की अपील की।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS