भात देकर लौट रहे कार सवारों में ट्रक ने मारी टक्कर

दो लोगों की हुयी मौत, तीन घायल

मथुरा। थाना व कस्बा मांट के गांव कराहरी से भात देकर वैगनार गाड़ी में सवार होकर घर लौट रहे लोगों में कोसीकलां कोटवन चौकी के निकट आज ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हें उपचार के लिये अस्पताल में भेजा गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार 38 वर्षीय जावेद पुत्र हीरे खां निवासी नगला डुबोकर थाना जुहंदा भरतपुर राजस्थान, 40 वर्षीय रत्ती  पुत्र अतर खां निवासी गांव पाही और तीन अन्य लोग मांट के गांव कराहरी में आज मंगलवार शादी का भात देने गये थे। बताते हैं कि कार्यक्रम पूर्ण होने के बाद वे वापिस अपने गांव लौट रहे थे तभी कोसीकलां से आगे कोटवन चौकी के निकट वैगनार गाड़ी में तेजगति से आते ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे उसमें सवार जावेद और रत्ती की मौके पर ही मौत हो गयी तथा गाड़ी में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम हेतु भेज, गंभीर रूप से घायल लोगों को उपचार के लिये अस्पताल भेज दिया।  


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti