भारतीय रेलवे ने 2013-214 में 171.84 मिलियन टन ढुलाई की

नई दिल्ली : भारतीय रेलवे ने पहली अप्रैल - 31 मई 2014 के दौरान 180.63 मिलियन टन माल की ढुलाई की। माल ढुलाई में पिछले वर्ष की समान अवधि की 171.84 मिलियन टन ढुलाई की तुलना में 8.79 मिलियन टन की वृद्धि हुई। इससे इस अवधि में 5.12 प्रतिशत वृद्धि का पता चलता है।

 

मई 2014 के दौरान भारतीय रेलवे ने 91.83 मिलियन टन माल ढुलाई की। पिछले वर्ष की समान अवधि के दौरान 88.16 मिलियन टन माल की ढुलाई की गई थी। पिछली अवधि की तुलना में 3.67 मिलियन टन अधिक माल की ढुलाई की गई। इससे 4.16 प्रतिशत वृद्धि का पता चलता है। 

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login