भारतीय स्टेट बैंक के केशियर ने पैसे जमा करने किया इन्कार

गोवर्धन। कस्वा राधाकुण्ड स्थित भारतीय स्टेट बैंक के कैशियर ने फोन पर व्यस्त होने के कारण एक बैंक उपभोक्ता की नगदी जमा करने से इन्कार कर दिया और बाद में उपभोक्ता से पैसा लेकर काउन्टर पर रख दिया और उपभोक्ता को कैशियर ने बैक से बाहर जाने का रास्ता दिखा दिया।

मथुरा जिले की स्टेट बैंक की कस्वा राधाकुण्ड शाखा में आये दिन उपभोक्ता बैंक कर्मियों द्वारा जलील कर प्रताडित किये जाते है। ऐसा ही एक मामला शुक्रवार को सामने आया जहाॅ उपभोक्ता कमल शर्मा पुत्र कृष्ण गोपाल पचैरी निवासी राधाकुण्ड का कस्वा राधाकुण्ड स्थित भारतीय स्टेट बैंक में कई साल पुराना खाता है। जिस खाते में कमल शर्मा सुबह करीव 10ः15 बजे पैसे जमा करने के लिये गया। जहाॅ कैश काउन्टर पर बैठे कैशियर फोन पर बाते करने मेें मशगूल थे वही उपभोक्ता कमल शर्मा ने कई बार कैशियर साहब से आग्रह किया बताया कि साहब मेरे खाते में 65500 रू0 जमा कर लीजिये लेकिन साहब पर फोन पर बात करने से फुर्सत नही मिली और कैशियर साहब एक हाथ से पैसे लेकर काउन्टर रख दिये और फोन पर बात करते कैस काउन्टर छोडकर दूसरे काउन्टर की तरफ चल दिये तो उपभोक्ता ने कैशियर से कहा कि साहब काउन्टर से पैसा उठा कर कोई ले जाता तो आप मुझसे कहते इतना कहने में ही कैशियर भडक उठा और उपभोक्ता कमल शर्मा से अभद्र व्यवहार कर बैंक से बाहर जाने का रास्ता दिखा दिया। जिस घटना की शिकायत पीडित उपभोक्ता ने स्टेट बैंक शाखा प्रबंधक राधाकुण्ड से लिखित रूप में की है।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti