भारत के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर शोधन का निधन

भारत के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर शोधन का निधननई दिल्ली। टेस्ट करिअर की पहली ही पारी में शतक जडऩे वाले भारतीय बल्लेबाज दीपक शोधन का निधन हो गया है। वे भारत के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर थे। दीपक का निधन अहमदाबाद में अपने निवास स्थान पर हुआ। दीपक फेफड़ों के कैंसर से पीडि़त थे और इसकी पहली बार पहचान इसी साल फरवरी में हुई थी। 

दीपक ने 110 रन बनाए और यह टेस्ट ड्रा रहा। इतनी बढिय़ा शुरुआत के बावजूद दीपक को सिर्फ दो और टेस्ट खेलने का मौका मिला। ये दो टेस्ट 1953 में वेस्टइंडीज के दौरे पर खेले गए थे। दीपक ने वर्ष 1946-47 से 1961-62 तक 43 प्रथम श्रेणी मैच खेले थे। इनमें दीपक ने 5368 रन बनाने के साथ 73 विकेट लिए। दीपक बाएं हाथ के आकर्षक बल्लेबाज होने के साथ बाएं हाथ से ही तेज गेंदबाजी भी करते थे। दीपक को भारत की ओर से 25 साल की उम्र में पहला टेस्ट खेलने का मौका मिला था। दीपक 1952 में ईडन गार्डंस में पाकिस्तान के खिलाफ इस टेस्ट में 179 रन पर छह विकेट होने पर बल्लेबाजी के लिए उतरे थे। 

 

साभार-khaskhabar.com 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. लोहिया की बेचैन विरासत, कांग्रेस-मुक्त भारत का पहला खाका

  1. क्या भारत में चुनाव जीतने का असली पासपोर्ट आज भी जाति का प्रमाणपत्र है?

  1. भारत में भाप वाले इंजन से हाई स्पीड ट्रेन तक रेलवे की यात्रा




Mediabharti