भारत ने अभ्यास मैच में स्पेन को 2-1 से हराया

भारत ने अभ्यास मैच में स्पेन को 2-1 से हरायारियो डी जेनेरियो । आकाशदीप और रूपिंदर पाल सिंह के शानदार दो गोल की बदौलत भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने रियो ओलम्पिक-2016 से पहले खेले गए अभ्यास मैच में स्पेन को 2-1 से हरा दिया। रियो आने से पहले मेड्रिड में खेले गए दो अभ्यास मैचों में स्पेन ने भारतीय टीम को मात दी थी। रविवार को हुए इस अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया। जीत के बाद टीम के कप्तान पी.आर.श्रीजेश ने कहा कि स्पेन में काफी गर्मी थी। हम वहां बेंगलुरू से पहुंचे थे जहां मौसम काफी अच्छा था। मेड्रिड में तापमान 40 डिग्री था। उन्होंने कहा कि रियो में स्पेन के खिलाफ खेलना अच्छा रहा। हम अच्छा खेले। एक-दो अभ्यास सत्र के बाद एक अभ्यास मैच और खेला जाएगा। भारत ने 1980 के बाद से ओलम्पिक में पदक नहीं जीता है। उसकी कोशिश इस बार इतने सालों से चले आ रहे सूखे को खत्म करने की होगी। भारत ने 1928 से लगातार आठ स्वर्ण पदक हासिल किए थे। वहीं, 1960 ओलम्पिक में उसे रजत और 1968 एवं 1972 में उसे कांस्य पदक मिला था। भारत छह अगस्त को आयरलैंड के खिलाफ ओलम्पिक में अपने अभियान की शुरुआत करेगा।

 

सानिया और टेबल टेनिस टीम पहुंची रियो

स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और टेबल टेनिस टीम सोमवार को रियो ओलंपिक के खेल गांव पहुंच गई। सानिया ओलंपिक खेल गांव पहुंचने वाली पहली टेनिस खिलाड़ी हैं। अपने तीसरे ओलंपिक में खेल रहीं सानिया मांट्रियल से यहां पहुंची हैं, जहां वे रोजर्स कप में हिस्सा ले रही थीं। सानिया महिला युगल में प्रार्थना थोंबारे के साथ जोड़ी बनाएंगी जबकि मिश्रित युगल में रोहन बोपन्ना के साथ खेलेंगी। महिला युगल मुकाबलों की शुरुआत छह जबकि मिश्रित युगल मुकाबलों की शुरुआत 10 अगस्त से होगी। रविवार को भारत की टेबल टेनिस टीम भी खेल गांव पहुंची जिसमें शरत कमल, सौम्यजीत घोष, मौमा दास और मनिका बत्रा शामिल हैं। राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता शरत कमल अपने तीसरे जबकि सौम्यजीत दूसरे ओलिंपिक में खेल रहे हैं। मौमा दास 2004 एथेंस ओलंपिक में हिस्सा ले चुकी हैं जबकि मनिका पहली बार ओलिंपिक में शिरकत कर रही हैं।                       

 

साभार-khaskhabar.com

 

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. अंतरिक्ष में उज्ज्वल है नए भारत का भविष्य

  1. सौर ऊर्जा विकास के एक नए युग में प्रवेश कर रहा है भारत

  1. आत्मविश्वासी और सक्षम भारत की छवि में नीट विवाद ने डाली दरार




Mediabharti