
दो गिरफ्तार, एसएसपी ने दिया 11000 का इनाम
पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता में गिरफ्तार अभियुक्तों के बारे मंे जानकारी देते एसपी देहात शगुन गौतम एवं सीओ छाता अतुल श्रीवास्तव
मथुरा। पुलिस ने आज एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए थाना बरसाना के गांव हाथिया में हथियारों की एक बड़ी फैक्ट्री चलती हुई पकड़ी है। पुलिस ने इस दौरान दो हथियार बनाने वालों के साथ भारी मात्रा में रायफलें और तमंचे कारतूस आदि के साथ साथ हथियार बनाने के उपकरण बरामद किये है। एसएसपी पुलिस टीम को 11 हजार का नकद इनाम देने की घोषणा की है।
पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता के दौरान इस बारे में जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक देहात शगुन गौतम ने बताय कि विगत रोज मुखबिर की सूचना पर एसपी देहात शगुन गौतम व क्षेत्राधिकारी छाता अतुल कुमार श्रीवास्तव के नेत्त्व में थाना प्रभारी बरसाना बबलू सिंह वर्मा एवं 5 अन्य थानों की पुलिस फोर्स के साथ मिलकर छापामार कार्यवाही की। छापामार कार्यवाही में पुलिस ने थाना बरसाना के गांव हाथिया में पलसौं रोड पर जंगलों की ओर एक झोंपड़ी में हथियार बनाने की अवैध फैक्ट्री पर छापा मार कर मौके से भागने का प्रयास करते दो बदमाशों को पकड़ लिया। पुलिस को उनके कब्जे से एक एक तमंचा मय दो दो जिन्दा कारतूस के अलावा शस्त्र बनाने की फैक्ट्री के भारी मात्रा मंे उपकरण बरामद हुए। पुलिस इस अवैध हथियारों की फैक्ट्री से 5 बन्दूकें देशी 12 बोर, 4 रायफल देशी 315 बोर, एक एसबीएमएल बन्दूक, दो फैक्ट्री मेड पौना 315 बोर सहित एक दर्जन अवैध असलाह एवं 4 कारतूस जिन्दा बरामद किये है। वहीं पूछताछ में बदमाशों ने अपने नाम अरशद मेव पुत्र आसू मेव निवासी हाथिया थाना बरसाना जिला मथुरा एवं शहनूर मेव पुत्र कासिम मेव निवासी गांगरी थाना जुरहेरा जिला भरतपुर राजस्थान बताया है। वही पुलिस पार्टी की इस सफालता पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजिल सैनी ने पुलिस टीम को 11 हजार रूपये की इनाम देने की घोषणा की है।

Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS