भारी समन शुल्क वसूली के साथ यातायात माह का समापन

 यातायात माह के समापन अवसर पर प्रशस्ति पत्र देते एसएसपी डा. राकेश सिंह एवं जिलाधिकारी राकेश सिंह 

पिछले साल से ढाई गुना राजस्व वसूला गया

मथुरा। आज मसानी रोड स्थित एक होटल में यातायात माह का समापन दिवस समारोह अवसर पर पुलिस मुखिया एसएसपी डा. राकेश सिंह व जिलाधिकारी राजेश कुमार ने जनपद पुलिस के साथ यातायात पुलिस द्वारा सर्वाधिक समन शुल्क वसूली में आ रहे उपनिरीक्षकों को प्रसस्ति पत्र देकर सम्मानित किया व यातायात को सरल बनाने के लिए विचार गोष्ठी का आयोजन कर भविष्य में यातायात व्यवस्था प्रभावी बनाने का निर्णय लिया गया। यातायात माह के दौरान एसएसपी के निर्देशन में काम कर रही जनपद पुलिस की यातायात इकाई के प्रभारी ब्रजराज सिंह ने 38 लाख का जुर्माना वसूल कर राजस्व वसूली में पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं यातायात पुलिस के एचसीपी मंगली प्रसाद ने जनपद में सर्वाधिक एक हजार चालान कर रिकाॅर्ड बनाया। वहीं थाना फरह प्रभारी शंभू नाथ ने भी करीब 6 लाख 47 हजार का जुर्माना वसूल किया। व वसूली में दूसरा स्थान प्राप्त किया। वसूलीमें तीसरे स्थान पर रहे 50 रिफाइनरी करीब पांच लाख 40 हजार का जुर्माना वाहन चालकों से वसूला, जो तीसरे स्थान पर रहे। इसी प्रकार 50 हाइवे ने करीब चार लाख जुर्माना वसूल कर चैथे स्थान पर वसूलीमें रिकाॅर्ड स्थापित किया। इसी प्रकार जनपद के अधिकांश थानों को दिए गए निर्देशों के तहत दो लाख तक जुर्मान वसूले गए। जनपद में कुल समन वसूली के रूप में 64 लाख 51 हजार का जुर्माना वसूला गया। यहीं जुर्माना पिछले वर्ष 26 लाख रुपए का था। बड़े पैमाने पर राजस्व वसूली को पुलिस एक उपलब्धि के रूप में देख रही है। इस अभियान के तहत अच्छा प्रदर्शन करने वाले सभी पुलिस कर्मचारियों को जिलाधिकारी राजेश कुमार व एसएसपी डा. राकेश सिंह ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। वहीं एसएसपी ने यह भी कहा कि अभी यही सिलसिला आगामी माह में भी जारी रखा जाएगा। ताकि वाहन चालक यातायात नियमों का पालन कर सकें। इस मौके पर जिलाधिकारी ने बताया कि यातायात व्यवस्था को उत्तम बनाने के लिए रमणरेती वृंदावन क्षेत्र में वन-वे प्लान को अंतिम रूप दिए का प्रयास जारी है। वहीं धौली प्याऊ क्षेत्र व शहर के भीड़ वाले क्षेत्रों को भी वन वे प्लान में शामिल किया जाएगा। इस दौरान प्रबुद्ध वर्ग के लोगों ने भी अपने अपने विचार यातायात व्यवस्था पर स्पष्ट किए। 

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti