
मथुरा। जनपद में मुस्लिमों के प्रमुख त्यौहार ईद का पर्व आज भारी सुरक्षा के मध्य डीगगेट स्थित शाही ईदगाह पर लाखों मुस्लिम भाईयों ने देश में अमन व चैन तथा शान्ति कायम रखनें के लिए दुआ माॅगी। इस अवसर पर जिलाधिकारी मथुरा वी0 चन्द्रकला, एसएसपी नितिन तिवारी, के अलावा पालिकाध्यक्षा मनीषा गुप्ता सहित दर्जनों हिन्दु व अन्य समाज के लोगों ने मुस्लिम समाज को गलें मिलकर ईद मुवारक दी। मुस्लिम समाज में पिछलें एक माह पूर्व शुरू हुए रोजे पूर्ण होने पर कल रात्रि चाॅद दिखनें के बाद आज मंगलवार को सारे देश के साथ ही जनपद मे भी ईद का पर्व वड़ें हर्ष व उल्लास के साथ मनाया गया। शहर के डीगगेट स्थित शाही ईदगाह पर प्रातः 8 बजें ईद-उल-फितर की नमाज अदा की गई। इस दौरान नगर पालिका परिषद मथुरा द्वारा डीगगेट चैकी पर बनाये गये कैंप में जिलाधिकारी वी0 चन्द्रकला, एसएसपी निपतिन तिवारी, अपर पुलिस अधीक्षक सुूरक्षा, अपर जिलाधिकारी नगर व देहात के अलावा भारी मात्रा में पुलिस वल सुरक्षा की दृश्टि से तैनात रहा। जैसो ही मस्जिद के मौलवी ने ईद की नमाज अदा करने के संकेत दिया लाखों सिर अल्ला की इवादत में झूक गये। जैसे ही ईद की नमाज अदा पूर्ण होने का संकेत हुआ इसी के साथ डीगगेट पर पहलें से मौजूद, जिलाधिकारी वी चन्द्रकला, एसएसपी नितिन तिवारी, पालिकाध्यक्ष मनीषा गुप्ता, शहर के कांग्रेंसी विद्यायक प्रदीप माथुर बसपा नेता गुड्डू गौतम, कुं0 नरेन्द्र सिंह, महेन्द्र चैधरी, अजय पोईया, पूर्व पालिकाध्यक्ष वीरेन्द्र अग्रवाल, के अलावा सभी धर्मो के सैकड़ों लोगों ने मुस्लिम समाज के लोगों को गलें मिलकर मुस्लिम समाज को ईद का मुवारक बाद दी। वहीं ईद के अवसर पर पालिका प्रशासन द्वारा कराये गये सफाई व्यवस्था की सराहना की गई वहीं प्रशासन की और से सुरक्षा के इन्तजामों की भी सभी ने सराहना की।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS