यमुना मिशन यमुना एवं बढते पर्यावरणीय संकट को लेकर चिंतित है एवं इसके लिये यमुना मिशन द्वारा सघन वृक्षारोपण एवं यमुना की सफाई का कार्य किया जा रहा है। इसी के साथ यमुना मिशन के कार्यकर्ताओं द्वारा ,जनसाधारण को जाग्रत किया जा रहा है। यमुना मिशन द्वारा विभिन्न शिक्षण संस्थानों में जाकर भावी पीढी को इन संकटों से सचेत कर पर्यावरण की रक्षा के लिये तैयार किया जा रहा है।
यमुना मिशन के संयोजक पं. अनिल शर्मा ने कहा कि हमारे देश के नौनिहाल देश को उसका भविष्य प्रदान करेगें ऐसे में आवश्यक है कि युवा पीढी के मन के अन्दर अभी से प्रकृति संरक्षण के बीज रोपित किये जाये ताकि यह युवा पीढी भविष्य में प्रकृति के साथ खिलवाड़ नहीं बल्कि उसकी रक्षा करे। इसी ध्येय को लेकर यमुना मिशन देश की युवा पीढी को पर्यावरण से प्रेम करने की सीख दे रहा है।
2 दिसम्बर बुधवार को यमुना मिशन द्वारा अडीग ग्राम के मां कस्तूरी देवी बाल विद्या मन्दिर एवं सतोहा ग्राम के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में सभा कर बच्चों को प्रकृति प्रेम का पाठ पढाया।
इस अवसर पर पन्नालाल शर्मा, मुकेश ठाकुर, लपुटी पंडित, मनीष राज, आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।





