मथुरा। आॅल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन की बैठक में जिलाध्यक्ष बिलाल अली ने कहा कि चाचा नेहरू का जन्मदिवस पूरे देश में मनाया जाता है लेकिन साक्षरता पर गौर करें तो छोटे-छोटे बच्चे, जिनका शिक्षा पर समान अधिकार है, हमें भीख मांगते और मजदूरी करते, कूड़ा उठाते नजर आते हैं। क्या चाचा नेहरू ने यही सपना बच्चों के लिये देखा था? संगठन कार्यालय पर हुयी बैठक की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष उत्कर्ष चतुर्वेदी ने की। इस अवसर पर सिद्धार्थ, निहारिका, राम कौशिक, अमान अली आदि मौजूद थे।





