-कलैक्ट्रेट सभागार में जिले के आलाधिकारी भूकम्प की सम्भावना को लेकर बैठक में मंत्रणा करते हुए
मथुरा। भूकम्प तथा दैवीय आपदा के समय त्वरित गति से बचाव कार्य तथा राहत कार्य शुरू करने के संबंध में एक आवश्यक बैठक अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व धीरेन्द्र सिंह सचान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी। श्री सचान ने अपने सम्बोधन में कहा कि दैवीय आपदा तथा भूकम्प के संबंध में सर्व प्रथम बचाव तथा उसके बाद किये जाने वाले राहत कार्य बहुत ही महत्वपूर्ण होते है। उन्होंने सुझाव दिया कि भूकम्प के समय सबसे पहले अपने आपको सुरक्षित करना ही सही तरीका होता है ताकि हम दूसरो की भी मदद कर सके। बैठक में उपस्थित नागरिक सुरक्षा संगठन सहित सभी सामाजिक संगठनों एवं विभागों के अधिकारी व कर्मचारियों की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी ताजमेल रखेगे तो दैवीय आपदा या भूकम्प के समय बहुत अच्छा कार्य किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि भूकम्प तथा दैवीय आपदा के समय सर्व प्रथम जरूरत पडने वाली आवश्यक सामान जैसे मेडिकल किट, मेगा एलाउन्स रेडियो, पानी हेतु जरीकेन, हेलमेट, जीवन रक्षक दवाये, हाई पावर सर्च टार्च, आदि जैसे सामान जनपद में क्रय कर लिए गये है जो मास्टर ट्रैनो नागरिक सुरक्षा संगठन के पदाधिकारियों, अपर जिलाधिकारियों, उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारो तथा लेखपालों को पहुचाये जा रहे है ताकि आवश्यकता पडने पर इनका उपयोग किये जा सके। उन्होंने यह भी बताया कि जनपद के लिए कुल 105 मास्टर ट्रैनर निर्धारित किये गये है जिनमें से 15 को लखनऊ में ट्रेनिंग भी दिलवायी जा चुकी है शेष को औरंगाबाद स्थित केन्द्र पर ट्रेनिंग दी जा चुकी है। बैठक में उपस्थित नगर मजिस्ट्रेट उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा संगठन हेमसिंह ने राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के बारे में अवगत कराते हुए बताया कि सभी विभाग अपनी कन्टीजेन्सी प्लान तैयार कर ले तथा उससे अवगत कराये ताकि आवश्यकता पडने पर तुरन्त राहत सहायता पहुचायी जा सके। सभी विभाग आपसी मोबाइल नंबर अपने अपने पास रखे ताकि आवश्यकता पडने पर शीघ्र सम्पर्क कर राहत कार्य शुरू किये जा सके। उन्होंने बताया कि रिफाइनरी तथा कोसी इन्डस्ट्रीज एवं यमुना किनारे वाले क्षेत्र अधिक संवेदनशील है और इन पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। इस अवसर पर नागरिक सुरक्षा संगठन के चीफ वार्डन, पोस्ट वार्डन, सेक्टर वार्डन, वार्डन विभिन्न सामाजिक संगठनो के पदाधिकारी तथा विभागीय कर्मवारी तथा नागरिक सुरक्षा के वरिष्ठ लिपिक शम्भूदयाल आदि उपस्थित थे। फोटो सं0 4948





