मंगल कलश यात्रा में उत्साह से उमड़े अग्रबंधु

महाराजा अग्रसेनजी को भावांजलि देते अग्रसमाज के लोग 

 मंगल कलश यात्रा में भाग लेती अग्रबंधु की महिलाएं 

महाराजा अग्रसेनजी को दी भावांजलि, पुष्प वर्षा से अटी सड़क

अग्रसेन शोभायात्रा आज

मथुरा।  महाराजा अग्रसेन जी के वंशज होने का गौरव लिये अग्रमहिलाऐं सिर पर मंगलकलश लिये लाल चुन्दरी ओढ़े सजधज कर निकली थीं अपने दानशील पूर्वज अग्रसेन महाराज को भावांजलि देने के लिए और इस उत्साह के साथ कि मंगलकलश षोभायात्रा में हाथों में लड्डू लिये बिराज रहे गणेश भगवान और अग्रवाल समाज पर सदैव कृपा बरसा रही कुलदेवी महालक्ष्मी की आकर्षक रूप से सजी झाॅकियों में बैण्डों की सुमधुर ध्वनि और अग्रसेन की जयजयकार के बीच अग्रसेन की पुष्पांजलि में आभा बिखेर रही थी। श्री अग्रबंधु सभा के तत्वावधान में मथुरा नगर में प्रमुखता से आयोजित होने वाले तीन दिवसीय महाराजा अग्रसेन जयन्ती महोत्सव का शुभारम्भ मंगलकलश शोभा यात्रा एवं भावांजलि के साथ हो गया। गऊघाट से शुरू हुई मंगलकलश यात्रा कच्ची सड़क होते हुऐ अग्रसेन चैक मसानी स्थित महाराजा अग्रसेन परिसर पहुॅची। समारोह के मुख्य अतिथि व्यापार मण्डल के प्रदेश उपाध्यक्ष मुरारी अग्रवाल ने अग्रसेन को पुष्पांजलि कर भावांजलि दी तो वातावरण अग्रसेन की जयजयकार से गूंॅज उठा। मुख्य अतिथि मुरारी अग्रवाल ने महाराजा अग्रसेन को दुनिया का सच्चा समाजवादी बताते हुए कहा कि एक ईंट सवा रुपया दान का उनका प्रयास यह बताता है कि अग्रसेन समाज में ऊँच नीच हटाकर सबको बराबरी दिलाने के पक्षधर थे । अध्यक्ष किशोर भरतिया ने बताया मंगल कलश का पूजन नगरपालिका अध्यक्षा श्रीमती मनीषा अग्रवाल ने किया एवं कुलदेवी महालक्ष्मीजी का पूजन नीरज बिसावर, विपिन किरोड़ी ने किया ।  अग्रसेन चैक मसानी पर भव्यता के साथ भावांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ और मंगल गीत गाये गये। इस दौरान बड़ी संख्या में अग्रमहिलाओं और अग्रबंधुओं ने अग्रसेन को पुष्पांजलि अर्पित की ।  महाराजा अग्रसेन जी जयजयकार से इस दौरान वातावरण गुंजायमान होता रहा। बाद में अग्रसेन की भव्य आरती की गई।

बाॅक्स 

नगर में भव्य शोभायात्रा आज

मथुरा। श्रीअग्रबंधु सभा के तत्वावधान में नगर में निकलने वाले प्रमुख अग्रसेन शोभायात्रा आज रविवार को सायं 5 बजे महाराजा अग्रसेन चैक मसानी से प्रारम्भ होगी। 18 धवल सफेद सजे घोड़ों पर 18 गोत्र स्वरूप राजकुमार व जगन्नाथ शैली के रथ पर महाराजा अग्रसेन निकलेंगे, वहीं आगरा, अलीगढ़, ग्वालियर, इन्दौर, गाजियाबाद, दिल्ली के बैण्ड में विदेशी फूलों से सजी झाॅकियां अपनी आभा           बिखेरेंगी।  इस प्रमुख शोभायात्रा के लिए मथुरा नगर को भव्यता के साथ सजाया गया है 51 स्वागत द्वार बनाये गये हैं। यही नहीं षोभायात्रा के मार्ग को फूलों की पंखुड़ियों से पाटे जाने का कार्यक्रम है । अग्रसेन चैक मसानी से शोभायात्रा कच्ची सड़क, लाल दरवाजा, गुड़हाई बाजार, चैक बाजार, मण्डी रामदास, डीग गेट होते हुए अग्रसेन चैक मुकुंद बिहार पर पहुंचेगी। सभा के अध्यक्ष किषोर भरतिया षोभायात्रा संयोजक मनोज चैन वाले, जे.पी. गिलट वाले, जयंती संयोजक मनोज मुकुट वालों ने अग्रबंधुओं से पधारने का एवं शोभायात्रा में सम्मिलित होने का आग्रह किया है । 

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti