मथुरा । छाता के गांव अजनौंठी में एक व्यक्ति की नामजदों ने पीट-पीटकर गुरूवार को हत्या कर दी। घटना की सूचना पर पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पंहुच गये। मृतक मंदबुद्धि का बताया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार शाम लक्खी नामक युवक ने मामूली कहासुनी के बाद अपने पड़ोसी भजनी के डण्डा मार दिया था जिसके फलस्वरूप भजनी के पुत्र, भाई एवं भतीजों ने आज सुबह सात बजे गाय चराने जा रहे लक्खी को गांव के ही चंदा के खेत के पास इन लोगों ने उसे बुरी तरह पीटा जिससे उसकी मौत हो गयी। मौके पर एसपी ग्रामीण, सीओ छाता और पुलिस पंहुच गयी। जांच में पुलिस ने यह जानकारी दी। अभियुक्त मौके से फरार हो गये। दोनों अभियुक्त बघेल जाति से संबंधित हैं। मृतक 35 वर्षीय लक्खी अविवाहित था। उसके पिता ने इन दोनों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करायी है।





