
मौसम ने बदला मिजाज, बढ़ने लगी गलन
मथुरा। जनपद में दिसम्बर माह लगतें ही ठण्ड ने दस्तक देना शुरू कर दिया था लेकिन विगत रोज से अचानक मौसम ने अपना मिजाज बदल दिया कल से शीत लहर के शुरू होते ही गलन भी वढ़ गई है लोगों ने गरम कपड़ों को निकाल लिया। आज दिन भर सूर्य नारायण के दर्शन नहीं हुए। धूप के न निकलने के कारण मौसम में गलन बढ़नें लगी। वहीं आज तो सुबह से ही सूर्य नारायण बादलों की ओट में छिपे नजर आये जिससे सुबह के साथ ही बढ़ी गलन सांय होते होते और भी तेज हो गयी। जनपद के सभी मंदिरों में आराध्यों को भी रजाई औढाई गई शिव मंदिरों में भी भोले नाथ को भी रजाई औढााई गई साथ ही उनके बाहन नन्दी को भी रजाई से ढक दिया गया। सुबह की गलन की वजह से तो प्रातः काल लोग देर तक रसाई में ही दुवकें रहें, और नौकरी पेशे वाले लोगों को डयुटी पर जाने के लिए मजबूरी में रजाई से निकलना पड़ा। लेकिन वह भी लेट लतीफ ही अपने कार्यालय पहुंचे। वहीं बाजारों में भी देर से खुलने के कारण सन्नाटा पसारा रहा। और शाम को भी लोग अपने घरों की ओर रूख करने के लिए मजबूर हो गये। बढ़ती ठंन्ड का मजा लेने के लिए जहाॅ लोगों ने गरम गरम पकवानों का आनन्द लिया वहीं गजक, मुगफली वालों की भी मौज रही।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS