मथुरा। धर्मयात्रा महासंघ की बैठक में सपा सरकार द्वारा हिंदू धार्मिक स्थलों के अधिग्रहण की कार्यवाही पर रोष व्यक्त करते इसे हिंदू समाज की धार्मिक स्वतंत्रता, आस्था को खुली चुनौती बताते चेतावनी दी कि समग्र हिंदू समाज इसका डटकर मुकाबला करेगा। केशवदेव मंदिर में हुयी बैठक में महामंत्री ब्रजेन्द्र नागर ने कहा कि जब-जगह प्रदेश में सपा सरकार आती है, तब-तब हिंदू आस्थाओं पर प्रहार किया जाता है। बैठक में धर्मयात्रा महासंघ के संरक्षक पं. सोहन लाल शर्मा ने कहा कि 2017 के आगामी विधानसभा चुनावों को दृष्टिगत रखते हुये एवं मुस्लिम तुष्टिकरण के अंतर्गत मुस्लिम मतदाताओं को प्रभावित करने के लिये हिंदू समाज की अस्तित्वता पर प्रहार किया जा रहा है जिसका मुंहतोड़ जबाव दिया जायेगा। बैठक में बिहारीलाल गोस्वामी, जमुनादास मित्तल, मुकुटमणि शर्मा, घनश्याम हरियाणा, हरिओम शर्मा एडवोकेट, अक्षय भारद्वाज, गोविंद बंसल आदि उपस्थित थे।





