पूजा करने के दौरान बरसात में गिरी छत
मथुरा। शुक्रवार को हुई बरसात में कस्बा व थाना चैमुंहा में एक मंदिर की छत गिर जाने से पूजा कर रही चार महिलाएं घायल हो गई। चारों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कस्बे के मैन बाजार में गोपाल जी का मंदिर है। यहां कई दिन से निर्माण कार्य चल रहा है। मंदिर में लगे पीपल के पेड़ को भी काटा जा रहा है। शुक्रवार को कस्बे की चार महिलाएं पूजा करने गई। ठाकुर जी की पूजा के दौरान मंदिर की छत गिर गई, जिसकी चपेट में आने से शिव देवी पुत्री नत्थी ंिसंह, लच्छो देवी पत्नी खेंमा, बबीता पत्नी विष्णु कुमार, हरिप्यारी पत्नी राधेश्याम घायल हो गई। छत गिरने से मंदिर संचालकों में हड़कम्प मच गया। घायल चारों महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।





