मंदिर पर हुआ खिचड़ी महोत्सव

03 मां दुर्गा मंदिर में खिचड़ी का भोग लगाते मंदिर के महंत रामकृष्ण शास्त्री एवं अन्य अतिथि 

मथुरा। बैंक काॅलोनी दुर्गा मंदिर पर पौष माह के प्रांरभ होने पर धर्नु एवं खिचड़ी महोत्सव कार्यक्रम हुआ। सर्वप्रथम आदिगणेश का अभिषेक आरएसएस के वरिष्ठ विचारक चन्द्रभान गुप्त, वृन्दावन चेयरमैन मुकेश गौतम द्वारा किया गया। 

कार्यक्रम का प्रारंभ सर्व प्रथम आदि गणेश का अभिषेक गंगाजल व जल में फैशर के साथ श्रीवृंदावन से पधारे पूज्य ज्योतिषा चार्य विष्णुकांत जी शास्त्री एवं राष्ट्रीय सेवक संघ के वरिष्ठ विचारक डा. चन्द्रभान गुप्त तथा वृंदावन नगर पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम के द्वारा किया गया। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विचारक श्री चन्द्रभान ने कहा कि राष्ट्र से ही सब कुछ प्राप्त हुआ है तो हमें भी इसे समर्पण करना चाहिए। जैसे ईश्वर की अर्चना सेवा में खिले हुए पुष्प ही अर्पित किए जाते है। ठीक उसी प्रकार से भारत माता के चरणों में खिले हुए पुष्प समर्पित होते हैं। जो प्रतिक्षण भारत माता के चरणों में संघ समर्पित है। मंदिर के महंत रामकृष्ण शास्त्री द्वारा माता को केशर युक्त दूध का भोग एवं खिचड़ी का भोग लगाया गया। एवं माता बहिनों द्वारा भजन कीर्तन आदि किए गए। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम संपूर्ण माह में रहेगा। कार्यक्रम में मां भक्तों द्वारा कमल पुष्पों से कमल गटठा एवं लाल गुड़हैल के पुष्पों से पूजन किया जो अत्यन्त ही आकर्षक मनोहारी रहा। मंदिर के महंत द्वारा सभी अतिथियों का पुष्प माला एवं शाॅल ओढ़ाकर स्वागत किया गया। 

 इस अवसर पर मंदिर के महंत रामकृष्ण शास्त्री, नंदकिशोर उपमन्यु, जगत बहादुर अग्रवाल, दिनेश वाष्र्णेय, आशा शर्मा आदि उपस्थित थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti