मंदिर बगीची पर पुलिस प्रशासन के सहयोग से कब्जा

मथुरा। ध्रुव घाट के निकट यादव समाज की बगीची शमशान घाट पर है जिसमें हनुमान जी का मंदिर, राधाकृष्ण का तथा शंकर जी का 300 वर्ष पुराना मंदिर है मंदिर के आसपास समाधियों का निमार्ण कराया गया है। उपरोक्त मंदिर में चार मंहिलायें कब्जा करने आयी थी। इन चारों महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया था। चारों महिलाओं पर आरोप है कि इन्होंने जेसीबी मशीन के जरिये मंदिर में तोड़फोड़ कर डाली थी। यादव समाज के लोग जब कोतवाली पहुंचे तो कोतवाल से भी गर्मागर्मी हो गयी थी उपस्थित लोगों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि कार्यवाही में शिथिलता बरती गई।

चार दिन पूर्व ध्रुव घाट के निकट वनी बगीची पर चार महिलाओं ने जेसीबी मशीन से तोड़फोड़ करा दी थी। इस दौरान विरोध भी हुआ था जिसके फलस्वरूप पत्थर वाजी भी हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों महिलाओं को पकड़ लिया था। और थाने ले आई थी। इस मामले में लगभग पचास से अधिक लोग कोतवाली पहुंच गये थे। बताया जाता है कि भूमाफियाओं की नजर इस बगीची पर है और वह इस पर कब्जा करना चाहते हैं। जिसे लेकर तनाव की स्थिति बनी हुई है।

मामला सुलझता न देख सोमवार आज बड़ी संख्या लोग जिलाधिकारी से मिलने पहुंचे कोतवाली पुलिस की शिथिलता के कारण हुये विवाद को लेकर डीएम को ज्ञापन भी दिया गया। ध्रुव घाट से लेकर कलेक्टेट तक महिलाओं और बच्चों ने जुलुस निकाला और नारे लगाये। 

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti