बाबा ने कर ली चोर की पहचान
मथुरा। गोवर्धन कस्बे के मडौरा गांव स्थित गोपालजी महाराज मंदिर में एक चोर मंदिर के मुकुट, सोने की दो चैन और नगदी लेकर भागा तो भजन कर रहे बाबा भी उसके पीछे भागे लेकिन वह बाइक से फुर्र हो गया। हालांकि बाबा ने उसे पहचान लिया और गांववालों से उसका नाम भी उजागर कर दिया। इसको लेकर गोवर्धन थाने में नामजद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है। मिली जानकारी के अनुसार कल दोपहर मड़ौरा स्थित मंदिर श्री गोपालजी महाराज में चोरी की घटना हुयी। मंदिर के महंत हरीदास महाराज ने बताया कि दोपहर में जब वो मंदिर में भजन कर रहे थे तभी एक व्यक्ति बिना नम्बर की मोटरसाईकल पर आया और मंदिर के अंदर घुस गया। वह ठाकुर और राधारानी के दो चांदी के मुकुट, 14 हजार रूपये की दो सोने की चैन, सोने का टीका 7000 हजार रूपये लागात, 4 चैन चाँदी, 1 पेंडल, 10000 रूपये नगद मंदिर से लेकर भाग गया। सामान लेकर भागते देख पास वाले कमरे में भजन कर रहे बाबा नेउसका पीछा किया लेकिन वह भाग गया। बाबा ने उसे पहचान लिया। बाबा ने बताया कि चोरी करने वाला व्यक्ति भगौसा निवासी मदन लाल पुत्र स्व. राधेश्याम पटवारी था। बाबा ने गांव के कुछ लोगों के साथ गोवर्धन थाने में नामजद रिपोर्ट लिखाई और कार्यवाही करने के लिए कहा है।





